सत्यखबर
हरियाणा के कई गांवाें के किसानों ने दिल्ली कूच करने और आंदोलन में शामिल होने का ऐलान किया है। किसानों की जींद के कंडेला सहित राज्य के कई जिलाें में देर रात पंचायतें हुईं। इन गांवों से किसानों ने आज दिल्ली कूच करने की बात कही है। कुछ जगहों से रात में ही किसान ट्रैक्टरों में दिल्ली की ओर रवाना हो गए।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%aa/
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की रोते हुए तस्वीर और बयान वायरल होने के बाद देर रात हरियाणा के कई जिलों में ग्रामीणों ने पंचायत की और तत्काल दिल्ली लौटने का आह्वान किया। जींद, चरखीदादरी, भिवानी और हिसार समेत कुछ अन्य जिलों में ग्रामीणों ने देर रात पंचायत बुलाई और तत्काल दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने का एलान किया।
सिंघु बार्डर से वापस लौटते किसान।
गांवों में माइक लगाकर दिल्ली लौटने की अपील की गई। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद पूनिया ने वीडियो जारी कर लोगों से आंदोलन में भाग लेने की अपील कर रहे हैं। भिवानी जिले के गांव कुंगड़ में पंचायत के बाद देर रात ही कई ट्रैक्टरों से किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इधर, राज्यसभा दीपेंद्र हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला और महम विधायक बलराज कुंडू ने भी टिकैत के समर्थन में ट्वीट किया है।
Copper scrap reuse opportunities Copper scrap revenue optimization Scrap metal export regulations
Copper cable recycling plant, Metal waste collection, Copper scrap marketing strategies