सत्यखबर, चढीगढ
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के बाद सिंघु और टिकरी बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का वहां से लौटाने का क्रम जारी है। दूसरी ओर, हरियाणा के कई गांवों से किसान दिल्ली की ओर रवाना हो रहे हैं। यमुनानगर में टोल प्लाजा पर एक बार फिर किसान धरने पर बैठ गए हैं।
बीती रात पंचायत कर हरियाणा के कई गांवाें के किसानों ने दिल्ली कूच करने और आंदोलन में शामिल होने का ऐलान किया । किसानों की जींद के कंडेला सहित राज्य के कई जिलाें में देर रात पंचायतें हुईं। इन गांवों से किसानों ने आज दिल्ली कूच करने की बात कही है। कुछ जगहों से रात में ही किसान ट्रैक्टरों में दिल्ली की ओर रवाना हो गए।यमुनानगर में टोल प्लाजा पर किसान पहुंच गए और वहां धरना शुरू कर दिया। हरियाणा के कई जगहों से किसान दिल्ली में आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे हैं। पानीपत टोल पर भी दोबारा से किसान जुटना शुरू गए हैं। टोल फ्री करा दिया गया है। किसानों ने एक बार फिर से धरना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लंगर सेवा भी शुरू हो गई है। भारी पुलिस बल तैनात है।
https://www.youtube.com/watch?v=u0HyHD4BdCI
Aluminium scrap certification Aluminium scrap wire processing Scrap metal recycling incentives