सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा में तेजी से अलग अलग जगह पर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे लोगों को सफर करने में आसानी हो और साथ ही जाम से भी छुटकारा मिल सके। वहीं अब हरियाणा में एक और नये पुल का काम तेजी से चल रहा है जो जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है। मेरठ करनाल हाइवे पर बिड़ौली के पास बेह रही यमुना नदी पर ही दो लेन के पुल का निर्माण किया जा रहा है।
इस पुल की लंबाई 498 मीटर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस पुल के लिए गार्डर रखने का काम भी शुरू कर दिया गया है जो लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही इस पुल को आम लोगों के लिए खोला जाएगा जिससे लोगों के लिए सफर करना आसान हो जाएगा और जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
हरियाणा : सोशल मीडिया पर अकाउंट बनायेंगे सीआईडी के सभी कर्मचारी, जानिए क्यों n
498 मीटर लंबा है ये दो लेन पुल
दरअसल मेरठ करनाल सड़क पहले सात मीटर चौड़ी थी। वहीं यहाँ पर दो लेन का पुल पहले से ही बना भी हुआ है। 2015 में इस सड़क को स्टेट हाइवे बना दिया गया था। 2017 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ। वहीं इसके बाद ये मार्ग एनएचएआई को सौंप दिया गया। एनएचएआई ने ही केंद्रीय परिवघन मंत्रालय को इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था और इसके लिए मंजूरी भी मिल गई थी। जिसके बाद ही इस काम को शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पुल का 85% काम अब पूरा हो चुका है। इस पुल कि लंबाई 498 मीटर की है। इस पुल के लिए कुल 52 गार्डर रखे जाने हैं जिस पर 44 रखे जा चुके हैं। इसके बाद इस पर लेंटर डालने का काम किया जाएगा। इस पुल के बन जाने के बाद लोगों को काफी लाभ मिलने वाला है। यात्रियों के लिए सफर तो आसान होगा ही साथ ही साथ जाम से छुटकारा भी मिलेगा।
जल्द बनकर तैयार हो जाएगा पुल
बताया जा रहा है कि अब ये पुल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल का काम पूरा करने में 8 महीने का समय लगने वाला है। ऐसे में 2023 की शुरुआत में ही इस पुल को आम लोगों के लिए खोला जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये पुल हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के कई जिलों को जोड़ने का काम भी करेगा। आज से 40 साल पहले हरियाणा और उत्तरप्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से इस दो लेन पुल को तैयार कराया था। अब दूसरा पुल बनने से यात्रियों को और भी आसानी हो जाएगी।
Aluminum scrap recycling projects Aluminium recycling cost-effectiveness Metal waste market analysis
Scrap metal recovery and recycling center Ferrous material compliance standards Iron waste reclaiming depot
Ferrous recovery yard, Iron scrap recycling solutions, Scrap metal trade regulations