सत्य खबर, नई दिल्ली
हरियाणा की 46 नगर परिषद व नगर पालिका के चुनावों को लेकर जहां आम आदमी पार्टी अपने सिब्बल पर लडऩे की घोषणा कर चुकी है। वहीं आज कांग्रेस भी इस पर फैसला लेगी। इसके लिए आज दिल्ली में हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल की अध्यक्षता में शाम 4 बजे बैठक होगी। बैठक में नगर निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ने को फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, चारों कार्यकारी प्रधान, विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सभी विधायक शामिल होंगे। कुलदीप बिश्नोई को भी बैठक में शामिल होने का न्योता दिया गया। बैठक में ही तय किया जाएगा कि पार्टी प्रधान के साथ साथ पार्षद का चुनाव भी पार्टी सिंबल पर लड़ेगी या नहीं। क्योंकि प्रदेश की 46 नगर परिषद व नगर पालिकाओं में पहली बार प्रधान का चुनाव सीधे हो रहा है।
ससुर ने मारे दामाद को 100 जूते और पहनाई जूतों की माला, जानिए फिर क्या हुआ
30 मई से नॉमिनेशन शुरू
निकाय चुनाव के लिए 30 मई से नोमिनेशन शुरू होगा, जो कि 4 जून तक चलेगा। इसके बाद 6 जून को 11:30 बजे से 3 बजे तक स्क्रूटनिंग होगी। 7 जून को नोमिनेशन वापस लिया जा सकता है और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट जारी होगी। 19 जून को वोटिंग होगी और 21 जून को पुन मतदान का दिन निर्धारित किया गया है। 22 जून को मतगणना होगी।
इन निकायों में होंगे चुनाव
गोहाना, होड़ल, पलवल, सोहाना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौंद, फतेहाबाद, भिवानी, तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पेहवा, उचाना, महेंदगढ़, शाहबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालाखा, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानियां, इसमाइलाबाद, सढौरा, कुंडली में चुनाव होंगे।दिल्ली में कांग्रेस की सांय 5 बजे बैठक होगी।
Aluminium recycling benefits Aluminium scrap customs clearance Metal reclaiming and reutilization services