सत्य खबर, चण्डीगढ़ (सरिता धीमान)। प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए आने वाले खर्च को वहन करने के लिए कांग्रेस आगे आई है जिसके चलते कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देशानुसार प्रवासी श्रमिकों की रेल यात्रा पर आने वाले खर्च में सहयोग करने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस की तरफ से 40 लाख रूपये का चेक पार्टी नेता पूर्व मुख्य संसदीय सचिव हरियाणा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक चौधरी राम किशन गुज्जर और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित जैन के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मार्च माह में अचानक लगाए गए लॉक डाउन होने के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गए थे। इनमें से ज्यादातर का रोजगार भी छिन चुका है। इन श्रमिकों के सामने रोजी रोटी का बड़ा संकट गहरा गया है। हताश और निराश यह श्रमिक अब अपने पैतृक स्थानों पर जाना चाहते हैं परंतु इनके पास न साधन है, न पैसा है और न राशन व खाना। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि हम अपने राष्ट्र निर्माता श्रमिकों की हर संभव मदद करें। इसी को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि कांग्रेस की प्रदेश इकाईयां ऐसे जरुरतमंदों की रेल यात्रा का खर्च वहन करेंगी और इसके लिए जरुरी कदम उठायेंगी। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी इन जरूरतमंद श्रमिकों के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च में अपना योगदान दे रही है। प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा के खर्च में सहयोग करने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से बुधवार को 40 लाख रूपये का एक चेक मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपा गया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संकट के इस दौर में देश के हर जरुरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है और उनकी मदद के लिए दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने स्तर पर इन गरीब प्रवासी श्रमिकों की और भी ज्यादा से ज्यादा संभव मदद करें।
Scrap aluminium stockpiling Aluminium scrap ecological footprint Metal waste reclamation facility