सत्य खबर, पानीपत
गुरूवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। आज से प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। वहीं एंट्री भी धमाकेदार रही। पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान प्रदेश वासियों को राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
बता दें कि आज सुबह से प्रदेश के झज्जर में मानसून की पहली बारिश से हर तरफ पानी भर गया। ग्रामीण क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भरने से लोग परेशान हुए। जिले में मध्य रात्रि से बारिश शुरू हुई। वहीं नारनौल में सुबह से बारिश जारी है। चरखी दादरी में पिछले डेढ़ घंटे से बूंदाबांदी हो रही है।
राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया जाएगा : विजय जैन
यमुनानगर में भी सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई जगह जलभराव हो गया है। सोनीपत में बारिश ने राहत दिलाई लेकिन जलभराव से मुसीबत बढ़ गई है। सुबह औसतन 10 एमएम बारिश से हालात बिगड़ गए और गलियों में पानी भरने से लोगों को दिक्कत हो गई।
इसके अलावा पानीपत व गुरूग्राम समेत अन्य कई जिलों में बरसात चल रही है। कई जगहों पर तेज बारिश के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बात औद्योगिक नगरी पानीपत की करें तो यहां पर सनौली रोड, देसराज कालोनी, स्टेट बैंक वाली गली, विद्यानंद कालोनी, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, देसराज कालोनी, तहसील कैंप, वधावा राम कालोनी, जसबीर कालोनी, नूरवाला, इन्दिरा विहार कालोनी यहां तक की जी.टी.रोड पर भी जलभराव हो गया। जिससे शहर वासियों के साथ-साथ जी.टी.रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हुए की जी.टी.रोड पर दिल्ली व करनाल लेन पर लम्बा जाम लग गया। जिसके चलते यातायात पुलिस को दिल्ली जाने वाले वाहनों को टोल प्लाज से ऐलिवेटिड हाईवे से गुजारना पड़ा जबकि करनाल की तरफ जाने वाले वाहनों को नांगल खेड़ी से ही ऐलिवेटिड हाईवे पर चढ़ाया गया। वहीं साईबर सिटी गुरूग्राम में भी कई जगहों पर जाम लगने की सूचना है।
Scrap aluminum melting Scrap aluminium transport logistics Metal scrap weighing