सत्य खबर, चण्डीगढ़
तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 20 सितंबर को पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की खुदरा कीमतों में कटौती की है। हरियाणा में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज हरियाणा में पेट्रोल की कीमत में 0.03 पैसे की कटौती हुई है।
जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 98.32 रुपये हो गई है। वहीं डीजल आज 0.03 पैसे सस्ता हुआ है। जिसके बाद हरियाणा में डीजल की कीमत 88.74 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
हरियाणा में डीजल की कीमत 88.74 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम 97.40 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं चंडीगढ़ में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। चंडीगढ़ में डीजल अब भी 88.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि देश में पेट्रोल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है और इसलिए इसे नियमित आधार पर संशोधित किया जाता है। पेट्रोल की दरों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है।
विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें क्या हैं। इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
ये भी पढ़ें… बदमाश विवाहिता को डराकर छीन ले गए गहने
पेट्रोल की कीमत को कई कारक निर्धारित करते हैं- जैसे रुपये से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, ईंधन की मांग, आदि. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में ईंधन की कीमत बढ़ जाती है। पेट्रोल दर रिफाइनरियों, उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और मूल्य वर्धित कर या वैट में भुगतान जोड़कर तय की जाती है। इन्हें जोड़ने के बाद पेट्रोल का खुदरा बिक्री मूल्य लगभग दोगुना हो जाता है।
Aluminium scrap pricing Scrap aluminium tracking Metal waste recovery facility