सत्यखबर, चंडीगढ़
हरियाणा में मॉनसून ने अब पूरी तरह से अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी अगले तीन दिनों तक रोजाना बारिश की संभावना जताई है। वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, हिसार, नरवाना, फतेहाबाद, आदमपुर, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, नारनौल, तोशाम और हांसी में आज बारिश का अलर्ट दिया है।
मौसम विभाग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि हरियाणा के भिवानी और आसपास के कई जिलों में आज जबरदस्त बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने हिसार, नरवाना और दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में बरसात का अनुमान जताया है।
आपको बता दें कि इस बार हरियाणा में मानसून कुछ देरी से आया लेकिन जब आया तो अपने साथ आफ त लेकर आया। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से हरियाणा में जहां छोटी नहरें ओवरफ्लो हो रही हैं। वहीं यमुना नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें… क्रिकेट: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 सीरीज में हासिल की जीत
नहरी विभाग के अनुसार अगर पहाड़ों में बारिश इसी प्रकार जारी रही तो शीघ्र ही यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच जायेया है। जिसके बाद हरियाणा के कुछ जिलों के किसानों के खेतों में और देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगेगा।
Aluminium scrap manufacturing processes Aluminium scrap value-added processing International metal trade