सत्यखबर, चंडीगढ़
हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी पांच दिन और सर्दी सताएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा व पंजाब में पांच दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है।बर्फीली हवाओं से रात का पारा दो से तीन डिग्री घट सकता है। यदि पारा ढाई डिग्री से नीचे आया तो पाला भी जम सकता है। 20 व 21 को धुंध दस्तक दे सकती है। रविवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।रात का पारा ढाई डिग्री के पास आ चुका है। शीत लहर के कारण मौसम विभाग ने हरियाणा के लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। आमजन का आह्वान किया गया है कि वे सेहत के प्रति एहतियात बरतें।
यदि जरूरी हो तो ही घरों से बाहर निकलें। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।वीरवार को रोहतक में दिन का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 10 डिग्री कम है। करनाल में 14.0 डिग्री, सामान्य से सात डिग्री कम, जबकि हिसार में दिन का तापमान 15.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। अंबाला में दिन में तापमान 13.7 डिग्री रहा जो सात डिग्री कम दर्ज किया गया है। हिसार में वीरवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्यिसय पर पहुंच गया। दो दिन पहले हिसार में पारा 1.2 डिग्री पर चला गया था।
https://www.youtube.com/watch?v=8GlStiPUV70
Industrial aluminium waste solutions Aluminium tool recycling Scrap metal inspection services