सत्य खबर, चण्डीगढ़। हरियाणा में कोरोना जानलेवा और आक्रामक होता जा है। प्रदेश में अब तक एक्टिव केस 22477 हैं। 1 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक 10 लोगों की मौत हो गई है। अकेले 10 जनवरी को कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई। अब तक तीसरी लहर में एक ही दिन में इतने मरने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। कोरोना से मरने वाले मृतकों का कुल आंकड़ा अब 10077 पहुंच गया है।
वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार ने ग्रुप ए में प्रदेश के 8 जिलों को शामिल किया है। जिसमें सिरसा, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल, भिवानी और हिसार जिले शामिल हैं। ग्रुप ए में अब कुल 19 जिले शामिल हो गए हैं। इन जिलों में पब्लिक मीटिंग, रैली, धरने पर प्रतिबंध है। जिलों में इन आदेशों को उल्लंघन करने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश हैं।
प्रदेश में 10 जनवरी को मरने वालों में गुरुग्राम का एक, करनाल में एक, अंबाला में दो, यमुनानगर में एक मृतक शामिल है। इससे पहले 7 जनवरी को तीन की मौत हुई थी, जिसमें दो अंबाला और एक यमुनानगर में है। चार जनवरी को भी दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही पॉजीटिविटी दर भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 दिनों में सोमवार को पांच मौतें होने के कारण प्रदेश का पॉजीटिविटी दर सबसे अधिक 14.90 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे अधिक है।
हरियाणा में 10 जनवरी को मिले जिलावार केस
गुरुग्राम 2621, फरीदाबाद 1071, हिसार 74, सोनीपत 322, करनाल 171, पानीपत 113,पंचकूला 344, अंबाला 303, सिरसा 34, रोहतक 103, यमुनानगर 91, भिवानी 65, कुरुक्षेत्र 84, महेंद्रगढ़ 17, जींद 39, रेवाड़ी 74, झज्जर 98, फतेहाबाद 21, कैथल 63, पलवल 11, चरखी दादरी 16, नूंह 11 केस आए।
Alternative uses for aluminum scrap Aluminium recycling infrastructures Metal recovery and salvage