सत्यखबर,जींद (राजकुमार गोयल)
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा आज जींद पहुंची। इस दौरान जींद के गांव उचाना में कांग्रेस नेता सुरेंदर श्योकंद के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जिला स्तर पर जल्द ही विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महीने 21 से 27 तक कांग्रेस के ऑब्जर्वर अलग अलग जिलों में जाकर दौरा करेंगे। उसके तुरन्त बाद संगठन का विस्तार कर दिया जाएगा। सैलजा ने यह भी कहा की आज इन ऑब्जरवरों की घोषणा कर दी जाएगी।
यह भी पढ़े… कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर के घर ED और IT की छापेमारी, दूसरे दिन भी जारी है पूछताछ
हरियाणा में होने वाले पंचायती चुनावों पर बोलते हुए सैलजा ने कहा कि मनोहर सरकार पंचायती चुनाव समय पर नही करवा रही। डर के मारे भाग रही है। इन्हें पता चल चुका है कि लोग इनके खिलाफ हो चुके हैं।
विधायकों और नेताओं के यहां मारे जा रहे छापों पर बोलते हुए सैलजा ने कहा जो भी नेता इस सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है उन्ही नेताओं के यहाँ यह सरकार छापे मरवा रही है। उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। यह सरकार की दमनकारी नीति है।
ऐलनाबाद उपचुनाव पर बोलते हुए सैलजा ने कहा कि एक पार्टी एक प्रतिनिधि ने वहां से इस्तीफा दिया जिसके चलते दोबारा चुनाव की नोबत आ रही है। अभय चौटाला का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि इस इस्तीफे से क्या हाल निकलेगा। अब चुनाव होंगे तो दोबारा दावेदारी करेंगे ऐसे में क्या हल निकलेगा। वन मेंन, वन एमएलए, वन मेन शो पार्टी का क्या तरीका है अगर अपना कलेम ही करना था तो इस्तीफा देने की बजाए सदन में अविस्वास प्रस्ताव का समर्थन करते।
Aluminium scrap consultation services Aluminium recycling sector growth Scrap metal logistics