सत्य खबर, हरियाणा
हरियाणा में पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को पुलिस भर्ती में आयु में पांच साल की छूट का लाभ देने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य में पहली बार पुलिस की महिला बटालियन दुर्गा में भर्तियां होंगी।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-7268-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8/
हरियाणा पुलिस ने 6000 पदों की भर्ती रद कर 7298 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
हरियाणा पुलिस की ओर से हरियााा कर्मचारी चयन आयोग को पहले छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए अनुरोध पत्र भेजा गया था, जिसे वापस लेकर नए सिरे से 7298 पदों पर भर्ती करने का अनुरोध पत्र जारी किया गया है। अब पहली बार 698 पदों के साथ हरियाणा में महिला बटालियान दुर्गा का गठन किया जाएगा। पहले से जारी छह हजार पदों के लिए करीब पांच लाख युवाओं ने आवेदन कर रखा है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ देने के लिए छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती रोकी
हरियाणा पुलिस की एडीजीपी (मुख्यालय) कला रामचंद्रन की ओर से मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को पत्र भेजकर छह हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रोक लेने का आग्रह किया गया। उनके आग्रह पर आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया रोकने संबंधी परिपत्र जारी कर दिया गया, लेकिन मंगलवार शाम को ही आयोग को दस फीसदी पदो में बढ़ोतरी के साथ पुलिस की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का अनुरोध किया गया। इनमें अब पुरुष पुलिस कर्मियों के 5500 तथा महिला पुलिस कर्मियों के 1100 पद शामिल हैं।
जारी हो गया दस फीसदी पदों में बढ़ोतरी के साथ नई भर्ती प्रक्रिया का लेटर
हरियाणा पुलिस में पहली बार महिला बटालियन का गठन होगा, जिसे दुर्गा-वन नाम दिया गया है। यह बटालियन एचएपी मधुबन में रहेगी तथा विभिन्न जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इस बटालियन के लिए महिला पुलिस कर्मियों की अलग से भर्ती होगी। इसके लिए 698 महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती होनी है।
एडीजीपी (मुख्यालय) कला रामचंद्रन ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में ऐलान किया था कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को पुलिस भर्ती में आयु में पांच साल की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। लाखों युवक मुख्यमंत्री की इस घोषणा का लाभ हासिल नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि उनकी घोषणा से पहले ही छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आरंभ कर चुका था। इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवा भी शामिल हो सकें तथा उन्हें मिली पांच साल की आयु छूट का लाभ हासिल कर सकें, इसलिए पुलिस ने नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देने का अनुरोध आयोग से किया है।
Scrap aluminium alloy sorting Aluminium automotive parts scrap recycling Sustainable scrap metal practices