सत्यखबर, चण्डीगढ़
हरियाणा में मौसम विभाग ने बुधवार 4 अगस्त को भी जबरदस्त बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भी रोजाना बारिश की संभावना जताई है। वहीं बुधवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी जिले में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट चण्डीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भी जबरदस्त बारिश पड़ रही है।
बता दें कि इस बार हरियाणा में मानसून बेसक कुछ देरी से आया है लेकिन जब आया तो अपने साथ आफ त लेकर आया। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से हरियाणा में जहां छोटी नहरें ओवरफ्लो हो रही हैं। वहीं यमुना नदी में भी पानी का बहाव काफी तेज है। हालात यह हो चले हैं कि अगर इसी तरह आने वाले कुछ दिन भी इसी तरह बारिश होती रही तो यमुना में बाढ़ की संभावना है। जिससे हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ आ सकती है। जबकि दिल्ली के निचले इलाकों में भी पानी खड़ा होने की संभावना है।
Aluminium scrap inspection services Aluminium can redemption Scrap metal pricing strategies