सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की हरियाणा में सरकार और संगठन में भाजपा आलाकमान मुख्यमंत्री मनोहरलाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम्रपकाश धनखड़ काे खुली छूट देगा। इसके साथ ही भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हरियाणा को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इससे पहले राज्य से पूर्व सांसद डाॅ. सुधा यादव राष्ट्रीय सचिव थीं। डाॅ. सुधा यादव फिलहाल पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश धनखड़ की ताजपोशी के बाद यह माना जा रहा था कि हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को राष्ट्रीय टीम में अवश्य स्थान मिलेगा।
बता दे की कैप्टन अभिमन्यु हालांकि अब भी पंजाब भाजपा के सहप्रभारी हैं और इससे पहले वह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं। कैप्टन अभिमन्यु के अलावा हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, सांसद नायब सैनी,संजय भाटिया के नाम भी राष्ट्रीय टीम के लिए बताए जा रहे थे। अब जब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम घोषित कर दी है तो इसमें हरियाणा से दावेदारी कर रहे किसी नेता को स्थान नहीं मिला है।
इसके साथ ही राजनीतिक रूप से इसके मायने यह भी देखे जा रहे हैं कि पार्टी हाईकमान हरियाणा में नए अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी को खुलकर काम करने का मौका दे दिया है। यही कारण है कि पार्टी हाईकमान ने हरियाणा के प्रमुख नेताओं की दावेदारी खारिज कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल पार्टी हाईकमान से यही चाहते थे कि उन्हेंं दूसरे कार्यकाल में संगठन की ऐसी टीम मिले जिससे पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बरकरार रहे। मनोहर सरकार पार्ट-एक के दौरान मुख्यमंत्री को प्रदेश प्रभारी से लेकर अपने मंत्रिमंडल के तीन सहयोगियों से भी अनेक बार चुनौतियां मिलती रहीं।
इन चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी सरकार के कामकाज के बूते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदार छवि के चलते ही राज्य में भाजपा को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला।
https://www.youtube.com/watch?v=QZtJsjTDSFM
Scrap aluminum handlers Aluminium recycling risk management Metal scrap reprocessing facility
Scrap metal transportation regulations Ferrous waste reclamation depot Iron scrap reclaimer
Ferrous material recycling process improvements, Iron scrap cleaning, Metal scrap recovery solutions