सत्खयबर, जींद , अशोक छाबड़ा-
हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1053 पहुंच गई। 23 नए मरीज आए हैं जबकि 14 मरीज ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में 10, कुरुक्षेत्र में 5, हिसार में 4, रोहतक, सिरसा, रेवाड़ी, फरीदाबाद में 1-1 केस आए। हरियाणा में 695 मरीज ठीक हो चुके हैं, शुक्रवार को 14 मरीज अकेले फरीदाबाद से ठीक हुए।
हिसार जिले में एक साथ मिले कोरोना के 4 नए मामले
हिसार जिला में एक साथ कोरोना के 4 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दो मामले सर्वोदय अस्पताल से जुड़े हुए हैं। सर्वोदय अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक पॉजिटिव मरीज गांव चौधरीवास का है। दूसरा मूल रूप से सिरसा का रहने वाला है लेकिन हाल ही में कुछ दिन अस्पताल के पीछे बैंक कॉलोनी के नजदीक सुभाष नगर में रहा था। ये दोनों अस्पताल कर्मी जींद के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में आए थे। जींद का पेगा गांव निवासी एक व्यक्ति कैंसर के इलाज के लिए दो दिन सर्वोदय अस्पताल में भर्ती रहा था। इससे पहले वो मरीज आधार अस्पताल होकर आया था। यहां वह जिंदल अस्पताल में दो दिन इलाज करवाने के बाद पहुंचा था। जिंदल अस्पताल में रहते हुए उसका कोरोना सैम्पल लिया गया था लेकिन ये बात सर्वोदय अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन को नहीं पता थी। उसकी सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था। जींद के कोरोना पेशंट की बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उसके सम्पर्क में आये 33 लोगों के सैम्पल लिए गये थे, जिनमें से 2 पॉजिटिव मिले हैं और 4 की रिपोर्ट आनी अभी बाकि है। दोनों पॉजिटिव मरीजों की उम्र 28 व 32 वर्ष है।
नारनौंद में मिला एक कोरोना पॉजिटिव
इसके अलावा एक कोरोना पॉजिटिव नारनौंद के पास गांव बडाला में ही कोरोना पीडि़त तीन मरीजों के परिवार का सदस्य है। ये बडाला में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव मिले सिक्योरिटी गार्ड का 45 वर्षीय भाई है। इससे पहले इसी परिवार में एक महिला व एक किशोरी भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस तरह कुल मिलाकर बडाला में एक ही परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अब कहा जा सकता है कि हिसार में भी अब कोरोना मरीजों के कान्टेक्ट में आने वाले लोग कोरोना का शिकार होने लगे हैं।
हांसी में पहला मामला आया
चौथा मरीज हांसी शहर में तिकोना पार्क के पास सेठी चौक के पास का है। ये 36 वर्षीय व्यक्ति टेक्सी चालक है और हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल में अपने किसी परिचित से मिलकर लौटा था। हिसार में सैम्पल लिए जाने पर उसका रिजेल्ट पॉजिटिव मिला है। इन चारों मरीजों का टेस्ट अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ही किया गया है। अब इनका टेस्ट एनआरसीई में भी किया जायेगा।
कुरुक्षेत्र में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले
कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा उपमंडल में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाडवा मंडी में सब्जी विक्रेता व आढ़तियों के कोरोना सैंपल लिए थे, जिसमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉटिजिव आई है। इस बात की पुष्टि लाडवा एसडीएम अनिल यादव ने मीडिया के समक्ष की।
रेवाड़ी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला
रेवाड़ी के मायन गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि मामंडिया अहीर में मिले कोविड पॉजिटिव की कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर इस युवक का सैम्पल लिया गया था। जिला रेवाड़ी में अब 10 कोविड पॉजिटिव केस हो गए हैं।
हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 1053 पहुंचा
सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 239, फरीदाबाद में 182, सोनीपत में 150, झज्जर में 91, नूंह में 65, अंबाला में 42, पलवल में 40, पानीपत में 46, पंचकूला में 26, जींद में 23, करनाल में 21, रोहतक में 15, महेंद्रगढ़ में 21, रेवाड़ी में 10, सिरसा में 9, फतेहाबाद, व यमुनानगर में 8-8, हिसार में 13, कुरुक्षेत्र में 14, भिवानी में 6, कैथल में 5, चरखी-दादरी में 6, भिवानी में 3 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
प्रदेश में अब कुल 695 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 131, फरीदाबाद में 104, सोनीपत में 101, नूंह में 60, झज्जर में 84, अंबाला में 40, पलवल 36, पानीपत में 31, पंचकूला में 24, जींद में 15, करनाल में 11, यमुनानगर में 8, सिरसा में 8, रोहतक में 7, महेंद्रगढ़ में 4, भिवानी में 4, हिसार में 3, कैथल में 3, फतेहाबाद में 3, कुरुक्षेत्र में 2, चरखी दादरी में 1 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
Copper scrap payment terms Copper recycling technology Metal scrap collection
Copper cable scrap recovery, Scrap metal export, Copper derivative products