सत्य खबर। दिल्ली सांसद राहुल गांधी की पंजाब में शुरू की गई खेती बचाओ यात्रा हरियाणा में दो दिनों की होगी। जो छह अक्टूबर को पिहोवा से शुरू होकर 7 अक्टूबर को करनाल में सम्पन्न होगी। कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा का फाइनल रूट
तय हो गया है। राहुल गांधी आज(सोमवार) को शाम पांच बजे कुरूक्षेत्र में बैठक करेंगे। यात्रा
पंजाब बॉर्डर से पिहोवा में प्रवेश करेगी। इसके बाद कुरुक्षेत्र से होते हुए यात्रा सुबह में पिपली,नीलोखेड़ी होते हुए करनाल में खत्म हो जाएगी। इस दौरान ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। किरण चौधरी ने कहा कि गृहमंत्री कल तक तो घुसने न देने की बात कहते थे लेकिन अब उनके सुर बदल गए हैं। देश में प्रजातंत्र है सबको अपनी बात रखने का हक है। ये तीनों काले कानून किसान को बर्बाद कर देंगे। ये हम होने नहीं देंगे।
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि राहुल गांधी लगातार तीन कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। इसके खिलाफ उन्होंने आज से पंजाब में किसान यात्रा की शुरुआत की है जो 6 को हरियाणा पहुंचेगी। ये किसानों की लड़ाई मील का पत्थर साबित हो गई है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने किसान, मजदूर व श्रमिक के मुद्दे को बखूबी उठाया है। लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनने के साथ उनका दर्द साझा करते हैं। कल राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने हाथरस में पीड़ित परिवार से मिले और उनके दर्द को साझा किया। अब वो किसानों की बात सुनेंगे व उनके साथ खड़े रहेंगे।
किसानों की आवाज उठा रहे राहुल गांधी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य सभा में जो जबरदस्ती बिल पास किए गए हैं वो सरासर गलत है। इसी के खिलाफ राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने पंजाब से की है। कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल गांधी किसान यात्रा कर रहे हैं। वे शुरू से किसानों की आवाज उठा रहे हैं।
Aluminium scrap electrolysis Scrap aluminium rejuvenation Metal scrap recovery services
Scrap metal reclamation and recycling facility Ferrous material process improvement Iron scrap transport
Ferrous material pricing trends, Iron scrap warehousing, Scrap metal baling services