सत्यखबर, ऐलनाबाद
पहले राउंंड में इनेलाे के अभय सिंह चौटाला को 3405, भाजपा के गोबिंद कांडा को 2927 और कांग्रेस के पवन बैनीवाल को 2025 मत मिले हैं। पहले राउंड में नोटा को 51 मत मिले हैं। इनकी संख्या 16 आजाद उम्मीदवारों को मिलने वाले वोटों से ज्यादा है।
वहीं अभी दूसरे राउंड की गिनती के भी रुझान सामने आए हैं। दूसरे राउंड में अभय सिंह चौटाला के 2220 वोटों से आगे चलने की सूचना है। दूसरे राउंड मे प्रतापनगर, बुढी मेडी, मोजूखेडा, पट्टी कृपाल, शेखूखेडा, हिमामूखेडा, रताखेडा, ढाणी संतसिंह से कुत्ताबढ़ का एरिया आता है।
अभय चौटाला को 6915 वोट, गोबिंद कांडा को 4695 वोट और कांग्रेस के पवन बैनीवाल को 4174 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड की गितनी शुरू हो चुकी है। तीसरे राउंड की गितनी भी पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड में भी अभय चौटाला आगे चल रहे हैं।
तीसरे राउंड में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह को कुल 11225 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के गोबिंद कांडा को 8017 और तीसरे पर कांग्रेस के पवन बैनीवाल को 6547 वोट मिले हैं। इनेलो प्रत्याशी अभी 3208 वोटाें से आगे हैं।
Aluminium scrap resource optimization Aluminium scrap utilization planning Scrap collection network