सत्यखबर, चढ़ीगढ़
मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों से हिसार की सर्द रातें प्रदेशभर के मौसम को मात दे रही थी। मगर शनिवार रात्रि को तापमान में बढा़ेतरी दर्ज की गई है। एक दिन पहले जहां रात्रि तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वह अब बढ़कर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
बता दे की रविवार को छह घंटे सूर्य देवता ने दर्शन दिए हैं मगर बादलवाई के कारण धूप की तपिश अधिक महसूस नहीं हुई। फिर दोपहर 12 बजे के बाद चली हवाओं ने बारिश जैसा मौसम कर दिया। हालांकि बारिश नहीं आई। सोमवार सुबह ही धूप निकल आई, जिससे लोगों को राहत मिली।मगर इन हवाओं ने दिन के समय ठंड बढ़ाने का काम किया है। मौसम विज्ञानी तापमान बढऩे में हवाओं को अहम रोल मान रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे कम नारनौल में 3.3 डिग्री सेल्सियस रात्रि तापमान है। मौसम विज्ञानी डा. मदन खिचड़ बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है।
अभी तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही थी मगर शनिवार रात्रि से दक्षिण पूर्वी हवा के कारण बादलवाई बनी साथ ही तेज हवाएं चली। सोमवार तक यह परिवर्तन दिखाई देगा।इसमें रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले हिसार में रात्रि तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और 3 डिग्री सेल्सियस तक भी रह चुका है।
https://www.youtube.com/watch?v=4fTUKwOB9bo
Aluminium recycling contributions Scrap aluminium health and safety Metal scrap reclaiming yard