सत्यखबर,जींद
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने से ठीक होने वालों का आंकड़ा तेजी बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में करीब 120 मरीज ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं,जिससे रिकवरी रेट 57.42 फीसद पर पहुंच गया और कोरोना के दोगुने मामले होने की अवधि 9 दिन की बजाय 13 दिन हो गई। शनिवार सुबह जारी किए स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में 8 नए मामले सामने आए तो 31 मरीज ठीक होकर घर लौटे। लिहाजा अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 862 हो गई है, जिसमें से 13 की मौत हो चुकी है। हालांकि 495 ठीक भी हो चुके हैं और अब केवल 354 मरीज ही एक्टिव हैं। चिंता की बात यह है कि संदिग्धों के सैंपल लेने और प्रत्येक 10 लाख पर संक्रमितों की जांच का आंकड़े में लगातार इजाफा हो रहा है, जो अब बढ़कर 2908 पर पहुंच गया है। शनिवार को फरीदाबाद में चार, रेवाड़ी में तीन और झज्जर में एक मरीज मिला। जबकि गुरुग्राम में 23, पानीपत में 4, सिरसा में 2 और पंचकूला व करनाल में 1-1 मरीज ठीक हुआ। संदिग्धों के सैंपल लेने की संख्या बढ़कर 73709 पर पहुंच गई है, जिसमें से 68106 की रिपोर्ट नेगेटिव आई और 4741 की रिपोर्ट का इंजतार है। सर्विलांस की संख्या में लगातार कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब 39374 में से केवल 13684 ही सर्विलांस पर हैं।
फरीदाबाद में 144 पहुंचा कोरोना का आंकड़ा
फरीदाबाद में पांच करोनो मरीजों की मौत के साथ जिले में पॉजिटिव केसों का आंकड़ा शनिवार को 144 पर पहुंच गया है। शनिवार को चार और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें एक डबुआ सब्जी मंडी पर काम करने वाला कर्मचारी भी शामिल है। इसके अलावा पर्वतीया कालोनी से एक महिला, बाढ़ मौहल्ले व डबुआ कालोनी से भी एक एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना से मौत
कोरोना की वजह से फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 5,पानीपत जिले में 3, अम्बाला में 2, सोनीपत, करनाल और रोहतक में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। मरने वाले सभी मरीजों में कोई न कोई बीमारी थी, उसके बाद कोरोना हुआ और उनकी मौत हो गई।
मरीजों का आंकड़ा 862 पहुंचा
हरियाणा में अब तक गुडग़ांव में 179, फरीदाबाद में 144, सोनीपत में 132, झज्जर में 88, नूंह में 61, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 20, करनाल में 17, रेवाड़ी में 9, यमुनानगर और रोहतक में 8-8, सिरसा और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी और महेंद्रगढ़ में 6-6, कैथल में 5, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कुरुक्षेत्र में 3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
प्रदेश में अब कुल 495 मरीज ठीक हो गए हैं। गुडग़ांव में 90, सोनीपत में 69, फरीदाबाद में 75, नूंह में 57, अम्बाला में 39, पलवल 35, झज्जर में 24, पानीपत में 28, पंचकूला में 20, जींद में 10, यमुनानगर में 8, करनाल में 6, सिरसा में 6, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
Scrap aluminium lifecycle Aluminium recycling resource recovery Industrial metal waste