सत्यखबर, चण्डीगढ़
बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमत में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज पेट्रोल के दाम 0.20 पैसे बढ़े हैं। जिसके बाद हरियाणा में पेट्रोल की कीमत 95.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरीके से डीजल में आज 0.19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद डीजल की कीमत 86.69 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि देश में पेट्रोल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है और इसलिए इसे नियमित आधार पर संशोधित किया जाता है। पेट्रोल की दरों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है। विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें क्या हैं। इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
ये भी पढ़ें… भिवानी का सूई गांव सजकर तैयार: थोड़ी देर में पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
पेट्रोल की कीमत को कई कारक निर्धारित करते हैं- जैसे रुपये से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, ईंधन की मांग, आदि। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में ईंधन की कीमत बढ़ जाती है। पेट्रोल दर रिफाइनरियों, उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और मूल्य वर्धित कर या वैट में भुगतान जोड़कर तय की जाती है। इन्हें जोड़ने के बाद पेट्रोल का खुदरा बिक्री मूल्य लगभग दोगुना हो जाता है।
Aluminium scrap catalyst recovery Scrap aluminium technological advancements Scrap metal inventory services