सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा में गर्मी से परेशान लोगों को गुरूवार से गर्मी से राहत मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। हालांकि पूरे प्रदेश में मानसून का आज प्रवेश हो जाएगा । जिसके चलते सभी जगहों एक साथ भी बारिश हो सकती है। दरअसल पिछले काफी दिनों से प्रदेश वासी भीषण गर्मी से दो-चार हो रहे थे। जिसके बाद मौसम ने करवट ली और पिछले कई दिनों से प्रदेश वासियों को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। एक बार फिर तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिली। वहीं रविवार, सोमवार व मंगलवार को तो कई जिलों में गर्मी कहर बनकर बरपी। ऐसी उमस बनी की लोगों को पंखें के नीचे भी राहत नहीं मिल पाई। वहीं इसी बीच एक राहत भरी खबर आ रही है कि 30 जून से राज्य में फि र से तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना बन रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में प्री मानसून हवाओं तथा एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 16 जून रात्रि से प्री मानसून वर्षा की गतिविधियां शुरू हुई थी। जिससे राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिनों से बादल और हवाओं के साथ बारिश हुई है।
हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए करना होगा उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइंस का पालन,जानिए क्या है नियम
जिसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहा जबकि 29 जून से राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। कल चण्डीगढ़ समेत उत्तर व दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून समय से कुछ पहले ही प्रदेश में प्रवेश कर रहा है। इससे प्रदेश के लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों को बहुत ही फायदा होगा। दरअसल प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस समय धान की रोपाई का काम चल रहा है। जिसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में बारिश उनके लिए सोने पे सुहागे वाला काम करती है।
Scrap aluminium material testing Aluminium scrap coil processing Scrap metal utilization and trading