सत्यखबर, पंचकूला
टोक्यो ओलंपिक में देश और हरियाणा का नाम रौशन करने वाले खिलाडिय़ों का हरियाणा सरकार द्वारा शुक्रवार को सम्मान दिया। इसके लिए पंचकूला में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मेडल जीतने वाले सभी खिलाडिय़ों और महिला हॉकी टीम की खिलाडिय़ों को बुलाया गया। ज्यादातर खिलाड़ी कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन पूरे देश के हीरो बन चुके जैवलिन थ्रो प्लेयर ओलंपिक के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
बता दें कि पानीपत जिला के गांव खंडऱा निवासी नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा ह। वो देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फ ील्ड एथलीट हैं। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला और इकलौता गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद पूरे देश ने नीरज चोपड़ा को सिर आंखों पर बैठाया।
वहीं नीरज चोपड़ा के अलावा पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक के 57 किग्रा भार वर्ग कुश्ती में सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा पहलवान बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक में फ्र ीस्टाइल कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। बजरंग ने भारत की झोली में चौथा कांस्य और कुल छठा पदक डाला। बजरंग ने इस मुकाबले में कजाकिस्तान के दौलत नियाबेकोव को हराकर पदक जीता। बजरंग के पैर में चोट लगने के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और देश की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला। ये सम्मान समारोह पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम आयोजित किया गया था।
इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, सांसद सुनीता दुग्गल, सांसद रत्न लाल कटारिया आदि मौजूद रहे। पहलवान बजरंग पूनिया, सिलवर मेडल विजेता रवि दहिया और महिला हॉकी टीम की खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने भाई की मौत के चलते शामिल नहीं हो पाए। वहीं अब बात करें गोल्डन ब्याय नीरज चोपड़ा की वह इस सम्मान समारोह में शामिल क्यों नहीं हुए तो आप की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल नीरज चोपड़ा को बुखार है। जिसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल कम्पलीट बैड रेस्ट के लिए बोला हुआ है। नीरज दिल्ली में ही आराम कर रहे हैं।
Scrap aluminium forging Aluminium alloy reclamation Scrap metal material handling