सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महिलाएं भगवान शिव व माता पार्वती का विशेष पूजन करती हैं। देश के बड़े भाग में यही पूजन आषाढ़ तृतीया को मनाया जाता है उसे हरितालिका तीज कहते हैं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज कहते हैं। परन्तु ज्यादातर लोग इसे हरियाली तीज के नाम से जानते हैं। यह त्यौहार मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन स्त्रियां माता पार्वती जी और भगवान शिव जी की पूजा करती हैं व निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को करवा चौथ से भी कठिन व्रत बताया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरा दिन बिना भोजन-जल के दिन व्यतीत करती हैं तथा दूसरे दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद व्रत पूरा करके भोजन ग्रहण करती हैं। विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन स्त्रियों के मायके से श्रृंगार का सामान और मिठाइयां उनके ससुराल भेजी जाती है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं सुबह घर के काम और स्नान करने के बाद सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है। पूजा के अंत में तीज की कथा सुनी जाती है। कथा के समापन पर महिलाएं मां गौरी से पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इसके बाद घर में उत्सव मनाया जाता है और भजन व लोक नृत्य किए जाते है। इस दिन हरे वस्त्र, हरी चुनरी, हरा लहरिया, हरा श्रृंगार, मेहंदी, झूला-झूलने का भी रिवाज है। जगह-जगह झूले पड़ते हैं। इस त्योहार में स्त्रियां हरी लहरिया न हो तो लाल, गुलाबी चुनरी में भी सजती हैं, गीत गाती हैं, मेंहदी लगाती हैं, श्रृंगार करती हैं व नाचती हैं। इस त्यौहार पर महिलाओं की खुशी देखते ही बनती है। हरे रंग के कपड़ो व चूडिय़ों के साथ घेवर व मिठाइयों का विशेष महत्व होता है। नवविवाहित महिलाएं तीज के त्यौहार पर अपने मायके आती हैं। भले ही व्यस्तता व आधुनिकता के कारण तीज के त्यौहार मनाने का ढंग बदल गया है लेकिन महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नही है। बुजुर्ग महिलाएं अपने गीतों के माध्यम से अपनी संस्कृति का ज्ञान युवा पीढ़ी को देती हैं वहीं युवा पीढ़ी द्वारा इस त्यौहार को कई प्रतियोगिताएं आदि आयोजित कर आधुनिक ढंग से मनाया जाता है।
Aluminum scrap recycling projects Aluminium scrap shipping Scrap metal treatment technologies
Scrap metal trading Ferrous material inspection standards Iron waste reprocessing solutions
Ferrous scrap recycling facility, Iron scrap reprocessing solutions, Metal repurposing facility