सत्यखबर हथीन, (ब्यूरो रिपोर्ट) – बिगड़ते पर्यायरण की चिंताओं के बीच विधायक नैना सिंह चौटाला ने तीज उत्सव पर हर महिला को एक पौधा लगाने का आह्वान किया है। डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने कहा कि तीज का त्यौहार हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। हमारे चारों ओर हरियाली बढ़ाने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिएं और बेहतर पर्यावरण संतुलन स्थापित करने के इस पुण्य कार्य में महिलाओं को आगे आते हुए तीज के त्यौहार पर पेड़ लगाने चाहिएं। वे हथीन में जननायक जनता पार्टी द्वारा आयोजित तीज उत्सव में भाग लेने पहुंची थी। तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री हर्ष कुमार द्वारा हथीन स्थित अपने कार्यालय में किया गया था।
नैना चौटाला ने यहां महिलाओं के साथ हरियाणावीं रंगारंग कार्यक्रम के बीच तीज उत्सव मनाया और झूले का आनंद लिया। हरियाणा की परम्परागत परिधान में लिपटी महिालओं ने तीज के गीत गाए और नृत्य किया। यहां लगाए गए झूलों पर महिलाओं ने खूब पींग डाली और मेहंदी रचार्ई। महिलाओं ने हे मां मेरी तीज त पहल्यां दे दे कोथली, सास मारे तानै जैसे गीत कर हरियाणवीं संस्कृति को जीवंत किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण के नेतृत्व में हिसार से महिलाएं निर्मला, निर्मला रेढू, कृष्णा फोगाट आदि महिलाओं हथीन पहुंची थी।
नैना सिंह चौटाला ने महिलाओं को तीज की बधाई देते हुए कहा कि दशकों से चली आ रहे तीज का उत्सव न केवल हमारी संस्कृति का प्रतीक है बल्कि सावन के मौसम में पेड़ पर झूले झूलने का वैज्ञानिक तर्क भी हैं। पेड़ पर बंधे झूले झूलने से ज्यादा आक्सीजन हमारे शरीर में जाती है और मन-मस्तिष्क को तरोताजा करती है। इसी प्रकार से सावन के मौसम में सरसों के तेल से बने गुलगुले, सुहाली व अन्य पकवान हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता साथ साथ हमारे तीज-त्यौहार मनाने के तौर तरीकों में बदलाव आ रहा है, पर हमें अपनी विलुप्त होती संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाना चाहिए।
Aluminium scrap waste elimination Aluminium construction materials scrap recycling Metal scrap supplier relationships
Metal waste cleaning Ferrous metal reclamation and reprocessing Iron scrap processing
Ferrous material hazardous waste disposal, Iron scrap warehousing, Metal waste compaction services
Metal recovery and reprocessing center Ferrous material recycling trends Iron scrap transportation
Ferrous metal recovery and reuse, Iron and steel reclaiming, Metal waste dismantling