सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनीता दुग्गल ने छोटूराम पार्क में कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक ली और कार्यकत्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हलका के लोगों को सरकार द्वारा लागू की गई स्कीमों को पूरा लाभ उठाना चाहिए। अगर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आती है, तो वे अपनी समस्या को उनके आगे रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि प्राकृतिक संसाधनों को खत्म होने से पहले उनके वैकल्पिक तरीके खोजने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले और नशे की खात्मे के लिए सरकार दिन-रात एक किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र द्वारा जारी योजनाओं को लोगों के बीच लेकर जाना चाहिए, ताकि वे उसका फायदा उठा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को सौर ऊर्जा व बॉयो गैस का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे प्राकृतिक संसाधन बचे रह सके। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि हलका नरवाना की समस्याओंं को दूर करवाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जिसके लिए वे 24 घंटे तैयार हैं। कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करने के बाद सुनीता दुग्गल ने हलकावासियों की समस्याएं सुनी और उनकी मांगों को पूरा करने, समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुमन बेदी, रणबीर कौर, मनदीप चहल, अमित ढाकल, जगदीश उझाना, पुरूषोत्तम शर्मा, बलविंद्र धीमान, सुशील जाजनवाला, भगवान दास गर्ग, सुनील दहिया, प्रवेश माथुर, बलजीत लांबा, सुमित हमीरगढ़ आदि मौजूद थे।
Scrap aluminum recycling challenges Aluminium recycling cost efficiency Scrap metal transportation services
многопрофильный медцентр экспертизы временной нетрудоспособности Москва купить справку с подтверждением купить справку от врача задним числом
batmanapollo.ru