हरियाणा

हलका नरवाना के इनैलो पदाधिकारियों ने भाजपा का पहना पटका

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana: स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने पकड़ी गड़बड़ी, अस्पताल में मिली लापरवाही की लंबी लिस्ट
Haryana: स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने पकड़ी गड़बड़ी, अस्पताल में मिली लापरवाही की लंबी लिस्ट

इनैलो पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले विधानसभा नरवाना में इनैलो पार्टी को उस समय झटका लगा, जब पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी को अलविदा कह दिया। यह उस समय कहा गया, जब 25 सितंबर को कैथल मेंं इनैलो पार्टी की जन सम्मान रैली है। ऐसे में हलका नरवाना से पदाधिकारियों द्वारा इनैलो पार्टी को छोड़ देने पर तगड़ा झटका लगा है। जिससे इनैलो पार्टी के कार्यकत्र्ताओं का मनोबल लगभग टूट गया है। मंगलवार को इनैलो के कई पदाधिकारियों ने भाजपा में आस्था जताते हुए शहरी मंडल अध्यक्ष अनिल जिंदल की अगुवाई मेें प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। जिनमें इनैलो के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास, पूर्व जिला महासचिव सतपाल सैन, बीसी सैल के पूर्व हल्काध्यक्ष दयाराम, प्रदेश एससी सैल सचिव वीरभान ग्रोवर, शहरी सचिव सत्यवान कलौदा, नरेश वाल्मीकि, मुकेश भाट, पूर्व एससी सैल हल्काध्यक्ष दयानंद मुवाल, बसीर अहमद, मजीद खान, रघुबीर खान, बीरबल खान, महेंद्र खान, रामकुमार सहित अन्य कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा में आस्था जताई। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाई। इस अवसर पर मनदीप चहल, हंसराज समैन, विकेश तागरा, अजय बंसल आदि मौजूद थे।

Haryana News: रेड स्क्वायर मंदिर में मिला धमकी भरा खत, देशभर से 100 लोगों के अपहरण की साजिश
Haryana News: रेड स्क्वायर मंदिर में मिला धमकी भरा खत, देशभर से 100 लोगों के अपहरण की साजिश

Back to top button