सत्य खबर, नई दिल्ली
यह बात सच है कि जंगली जानवर अपनी जिदंगी में किसी इंसान की दखल अंदाजी बिलकुल पसंद नहीं करते, लेकिन इसके बावजूद इंसान जानवरों के साथ इतनी अमानवीय हरकत करते हैं कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाती है। इन दिनों दुनियाभर में एक ऐसी ही खबर सुर्खियां बटोर रही है। जिसके बारे में सुनकर लोगों का इंसानियत से भरोसा ही उठ जाएगा। हुआ यूं की पश्चिमी अफ्रीका में एक हाथी पर लोगों को इतना ज्यादा गुस्सा आया कि वो उसे मारकर ही खा गए।
ये भी पढ़े… CORONA : पिछले 24 घंटे में मिले 2.76 लाख नए केस, 3880 की गई जान
एक रिपोर्ट के मुताबिक ये हाथी पश्चिमी अफ्रीका में बेनिन के नेशनल वाइल्ड लाइफ पार्क से भाग गया था और नेशनल पार्क से भागने के बाद कांदी नाम के क्षेत्र में घूम रहा था। ये हाथी मार्च के महीने से ही इस क्षेत्र के आसपास के गांवों में काफ ी आता-जाता था। इस हाथी ने सबसे पहले एक महिला को अपना निशाना बनाया था। इसके बाद उसने गांव के कई लोगों को घायल भी किया था। जिसके बाद से ही इस क्षेत्र के लोग इस हाथी को लेकर बहुत ही ज्यादा गुस्से में थे। हालांकि इस घटना से पहले कई लोगों ने इस हाथी नेशनल पार्क भेजने की प्रार्थना अधिकारियों से की थी, लेकिन उनकी इस प्रार्थना पर कोई खास ध्यान नहीं दिया गया। इसके एक महीने बाद इस हाथी ने सोनसोरो नाम के क्षेत्र में दो लोगों को मार डाला था। जिसके बाद से ही प्रशासन गंभीर हुआ और दक्षिण अफ्रीका के एनजीओ अफ्रीकन पार्क रेंजर्स ने इस हाथी की खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
इसी बीच 27 अप्रैल को रेंजर्स ने बताया कि इस हाथी को मारा जा चुका है। इसके बाद कर्मचारियों ने इस हाथी की चीर-फ ाड़ की और इसके मीट को स्थानीय लोगों में बांट दिया था। रिपोट्र्स के अनुसार रेंजर्स को ना चाहते हुए भी इस हाथी को मारना पड़ा क्योंकि ये क्षेत्रीय लोगों के लिए काफ ी बड़ा खतरा बन चुका था। फ ॉरेस्ट्री कैप्टन डेविड आयेगनन ने कहा कि इस हाथी को अलीबोरी नदी के पास मारा गया था।
कैप्टन ने कहा कि हम रेंजर्स का काम पर्यावरण को बचाना होता है लेकिन हम क्षेत्रीय लोगों की वजह से काफ ी दबाव में आ गए थे। हमारी जानवरों को मारने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मगर ये हाथी इतना हिंसक हो चुका था कि इसे वापस पार्क में भेजने में काफ ी दिक्कतें पेश आ रही थी। इसके अलावा उसे ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। इसलिए मजबूरन हमें ये काम करना पड़ा।
Aluminium scrap import/export regulations Aluminium stamping scrap recycling Metal reclaiming and utilization
Scrap metal buyers Ferrous metal refurbishing Iron scrap dealer
Ferrous material outreach, Iron waste reprocessing facility, Forecasting in metal recycling industry
Aluminum scrap market Aluminium scrap purity Metal reclamation processing