सत्यखबर, दिल्ली
कृषि कानूनों को लेकर बने गतिरोध के बीच अब टीकरी बॉर्डर पर डटे आंदोलनरत किसानों के लिए अब ठंड मुश्किलें पैदा कर रही है। बहादुरगढ़ में एक और किसान की मौत हो गई है। मृतक जय सिंह उम्र 37 पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था और बहादुरगढ़ में बाईपास पर डटा हुआ था। सुबह उसे हार्ट अटैक आया और दम तोड़ दिया। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं अत्यधिक ठंड के चलते एक और किसान की हालत बिगड़ गई। उसे सामान्य अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया।
बता दे की बीमार किसान का नाम जगविंदर है। वह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। सुबह 4:30 बजे उसकी हालत अचानक बिगड़ी। इस बीच न्यूनतम तापमान रात को 3 डिग्री दर्ज किया गया। तेज सर्द हवा का दौर जारी है। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है। ऐसे में सड़क और ट्रैक्टर-ट्रालियों में रात गुजारने को किसानों के लिए यह कड़ाके की ठंड बड़ी चुनौती बन रही है।आंदोलन का आज 22वां दिन हैं। टीकरी बॉर्डर पर डटे किसानों में ज्यादातर पंजाब के ही हैं। स्थानीय किसान और खाप संगठनों ने भी अपने-अपने तंबु तो लगा रहे हैं, मगर इनमें रात को ठहरने वालों की संख्या बेहद कम है। पिछले सप्ताह की शुरूआत में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर था। मगर अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है। पहले से ही किसान शारीरिक तकलीफों से जूझ रहे हैं। उनके घुटने और कमर दर्द से भर रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=s0XBJJ4ewiY
Aluminum scrap recycling benefits Aluminium scrap value recovery Scrap metal recovery depot
Aluminium scrap upgrade Scrap aluminium alloy processing Metal waste recycling depots