सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर थाना के सामने गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की बाइक मे सीधी टक्कर से पिता-पुत्री की मौत हो गई और एक महिला व पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआइ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी। सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार जिला कैथल के गांव सजूमा वासी नवरत्न ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसका भाई 26 वर्षीय विजय अपनी ससुराल गांव खरडवाल में शनिवार को आया था और 19 जुलाई को अपने साढू गांव हैबतपुर वासी शमशेर की बाइक पर पत्नी रेखा व 8 माह की बच्ची विनम्रता के साथ सवार होकर अपने गांव सजूमा जा रहा था, तो हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर थाना के सामने एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक गलत दिशा में अपना वाहन लेकर नरवाना की ओर आ रहा था। जिससे बाइक चालक शमशेर गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को एकदम देख नहीं पाया, जिससे बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें शमशेर, विजय, रेखा व भतीजी विनम्रता टक्कर लगने के बाद सड़क पर जा गिरे। आस-पास के राहगीरों ने हादसे में घायलों को उठाया और नागरिक अस्पताल में गंभीर अवस्था में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विजय और भतीजी विनम्रता को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शमशेर और रेखा को रोहतक पीजीआइ रैफर कर दिया। पुलिस मामले की कारवाई कर रही है।
साले की लड़की के जन्मदिन पर ससुराल आया था विजय
गांव सजूमा वासी विजय की पत्नी रेखा अपनी लड़की विनम्रता के साथ अपने मायके गांव खरडवाल में कई दिन से आई हुई थी। वहीं विजय के साले सुरेंद्र की लड़की आंचल का शनिवार को जन्मदिन भी था। जन्मदिन की खुशी में विजय का साढू शमशेर भी आया हुआ था। शाम को परिवार के सभी सदस्यों ने खुशी-खुशी जन्मदिन मनाया था। इसके बाद विजय के साढू शमशेर ने बस न चलने पर उनको बाइक पर गांव सजूमा छोडऩे की बात कही थी। जिसके बाद वे सभी एक बाइक पर जा रहे थे। तो सड़क हादसा हो गया। विजय की पत्नी रेखा भी 4 माह की गर्भवती है। जिसको यह भी पता नहीं है कि उसका पति व बेटी इस दुनिया में नहीं रहे।
Copper scrap recovery efficiency Copper bearing scrap Metal reclamation and reuse
Copper cable scrap standards, Metal scrap collection, Industrial copper dismantling
Scrap aluminium waste audit Aluminium scrap reuse methods Metal recycling education