पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करवाना तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाना रहेगी प्राथमिकता: अशोक छाबडा
सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: हिसार मंडल के नवनियुक्त मीडिया कॉडिनेटर अशोक छाबडा का उनके गृह जिला मेें पत्रकारों ने जोरदार स्वागत किया। जींद के मीडिया कर्मियों ने अशोक छाबडा को मीडिया कॉडिनेटर नियुक्त करने पर बधाईयां दी तथा उन्हें फूल मालाएं पहनाकर हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर जींद जिला के लगभग सभी मीडिया कर्मी मौजूद रहे। मीडिया कोर्डिनेटर अशोक छाबडा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार अंतोदय की भावना से काम कर रही है तथा सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए समय-समय पर कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही है। उन्होंने पत्रकार साथियों से अपील की कि वे इन योजनाओं को अखबारों व टीवी चैनलों के माध्यम से अधिकाधिक प्रचारित व प्रसारित करवाएं ताकि प्रदेश के हर व्यक्ति को इन योजनाओं की जानकारी हो सके और वे इनका भरपुर लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को और उंचा उठा सके। अशोक छाबडा ने इस अवसर पर अपने जीवन के अनुभवों को भी पत्रकारों के साथ सांझा किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से जन सेवा करता है, उसे जीवन में देर सवेर सफलता अवश्य हासिल होती है। उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि कभी भी समाज को तोडने वाली खबरें प्रकाशित व प्रसारित न करें। ऐसा करने से न केवल समाज को नुकशान पंहुचता है, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से खुद को भी हानी पंहुचती हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं /मांगों को भी सुना और आश्वास्न देते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं के समाधान तथा मांगों को पूरा करवाने के प्रयास किये जाएगें।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium recycling appraisal Aluminium scrap dismantling Metal reutilization facility