सत्य खबर, हिसार
हिसार में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता का नाते में देवर लगता है। वह करीबन चार साल पहले उसको एक होटल में लेकर गया था। वहां पर विवाहिता को नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर 25 साल के खांडाखेड़ी निवासी संजय के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिसार के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि वह एक बीमा कंपनी में काम करती है। संजय उसका रिश्तेदारी में देवर लगता है। संजय ने उससे कहा कि वह अपनी मां का बीमा करवाना चाहता है। इसके बाद वह उसको बाइक पर हिसार ले गया। हिसार में जाने के बाद कुछ देर आराम करने की बोलकर संजय उसे एक होटल में ले गया।
यहां उसने कुछ नशीला पदार्थ उसे पिला दिया। पीड़िता के अनुसार संजय ने बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया और उसकी वीडियो व फोटो बना ली। आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करके उसका शोषण करता रहा। जब इस बात का पता उसके पति को चला तो उसने भी उसको ससुराल से निकाल दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aluminium scrap import duties Aluminum recycling sustainability Non-ferrous scrap metal