सत्य खबर, पानीपत ।
Haryana Youth Congress launches Yuva Jodo-Haryana Jodo campaign: Divyanshu Budhiraja
हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार को पानीपत युवा कांग्रेस द्वारा युवा जोड़ो.हरियाणा जोड़ो अभियान की शुरुआत की व जिला स्तर की बैठक कर इस अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है प्रदेश युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रयासरत युवाओं को एक साथ संगठित करके उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रखरता से उठाने का कार्य करेगी। यह एक ऐसा अनोखा कार्यक्रम होगा जिसके माध्यम से हर वर्ग का युवा एक मंच पर आएगा और अपनी समस्या व अधिकारों की आवाज को दृढ़ता से सरकार के समक्ष रखेगा।
also read: निगम क्षेत्र के गांव ग्वाल पहाड़ी में वन विभाग की करोड़ों की भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा
उन्होंने प्रदेश के युवाओं को प्रभावित करने वाले सात मुख्य मुद्दे बेरोजगारी, अग्निवीर सेना भर्ती, नशा, सरकारी भर्तियाँ, विदेशी पलायन, शिक्षा, खेल आदि के तहत नौजवानों को इस अभियान के तले जोडऩे की बात कही। इस दौरान उनके साथ हरियाणा युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्य, प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी सौमिल संधू, जिला अध्यक्ष मोहित बिंझौल, प्रदेश महासचिव नरेंद्र बजाज, प्रदेश सचिव प्रियांश मलिक, प्रदेश सचिव रजनीश छौक्कर, जिला सह प्रभारी राहुल नरवाल, जिला सह प्रभारी मनीष रांगी, पानीपत शहर विधानसभा अध्यक्ष माधव शर्मा,पानीपत ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष तेजी चंदौली व युवा नेता मौजूद रहे।
Haryana Youth Congress launches Yuva Jodo-Haryana Jodo campaign: Divyanshu Budhiraja