सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर मंडी व्यवस्था खत्म करने तथा मंडी से बाहर किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिलने की आशंका जाहिर की है। हुड्डा ने कहा कि सरकार बार-बार किसानों को मंडियों में MSP देने का भरोसा तो दिला रही है, लेकिन इस बात को कानून के जरिये क्यों सुनिश्चित नहीं करती कि यदि किसान मंडी से बाहर कहीं फसल बेचेगा तो उसकी फसल MSP से कम रेट पर नहीं बिकेगी।
आपको बता दे की हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर मंडी व्यवस्था खत्म करने तथा मंडी से बाहर किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिलने की आशंका जाहिर की है। हुड्डा ने कहा कि सरकार बार-बार किसानों को मंडियों में MSP देने का भरोसा तो दिला रही है, लेकिन इस बात को कानून के जरिये क्यों सुनिश्चित नहीं करती कि यदि किसान मंडी से बाहर कहीं फसल बेचेगा तो उसकी फसल MSP से कम रेट पर नहीं बिकेगी।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही खरीदने संबंधी चौथा कानून बनाना चाहिए। सरकार ने जो तीन कृषि विधेयक संसद में पारित कराए हैं, इनमें किसान के हित सुरक्षित नहीं हैं। किसान की फसल मंडी में बिके या मंडी के बाहर, MSP से नीचे नहीं खरीदी जानी चाहिए। यदि सरकार वास्तव में किसानों की हितैषी है तो उसे ऐसा कानून बनाने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। यह किसान के हित की बात है और सरकार किसान हितैषी होने का दावा करते भी नहीं थकती है।
हुड्डा ने कहा कि अनुबंध (कांट्रैक्ट फार्मिंग) के आधार पर पैदा की गई फसल का भी किसान को MSP अवश्य मिले। इसके लिए सरकार एक नया कानून लेकर आए। कांग्रेस भी सरकार का समर्थन करेगी। किसान को MSP की लिखित गारंटी मिलनी ही चाहिए। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि उन्हेंं कुर्सी का मोह छोड़कर किसानों के हक में आवाज उठानी चाहिए। फिलहाल हरियाणा में गठबंधन दलों के अलावा सभी पार्टी किसानों के साथ खड़ी हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=QQNOXJnwQYk&t=3s
Copper recovery and recycling Recycled copper supply chain Scrap metal sorting
Methods for recycling Copper cable, Scrap metal collection and recycling, Copper scrap price trends
Aluminium recycling center Aluminium recycling certification process Metal scrap yard recycling