सत्यखबर हरियाणा (संदीप चौधरी) – मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने की सिंचाई से प्रदेश में पहली बार दस कमल खिलाया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभिनंदन के हकदार हैं। मुख्यमंत्री ने सौ दिन बाद विधानसभा चुनाव के भी संकेत दिए हैं। एमएम कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित पार्टी कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि साढ़े चार साल पहले भाजपा सरकार ने सबसे पहले गुरुग्राम और फरीदाबाद निगम चुनाव देखे, फिर पंचायत, नगर परिषद व पालिकाओं के चुनाव लड़े और इसके बाद पांच निगमों में मेयर के चुनाव जीते।
जींद उपचुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में एकतरफा जीत देखी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में भाजपा का ग्राफ बढ़ता रहा है। यही पार्टी की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह है और यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण संभव हो सका है। इनेलो और कांग्रेस पर बरसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि इन परिवारवादी पार्टियों को देश से कोई मतलब नहीं है।
इन्हें केवल सत्ता चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया था और इसी नारे पर चलकर प्रदेश बीजेपी व सरकार ने जनता की उम्मीदों पर उतरने का काम किया। उन्होंने कहा कि नौकरियों और तबादलों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया। जात-पात की जगह पर हरियाणा एक-हरियाणवी की हमारी सोच को जनता ने भी स्वीकार किया।
कार्यक्रम में फतेहाबाद से इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे व वर्तमान में इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोलू राम रूल्हानिया भाजपा में शामिल हुए। समारोह को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने संबोधित किया।
Metal waste reclamation plant Ferrous waste safety standards Iron scrap refabrication
Ferrous material recycling research and development, Iron waste reclamation center, Metal export compliance
Aluminium scrap reclamation efficiency Aluminium recycling market dynamics Metal recycling and repurposing