सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता का (महिला एवं पुरूष) आयोजन 18 से 3० सितंबर तक होगा। इस प्रतियोगिता में हॉकी, वॉलीबॉल तथा कबड्डी खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन खेलों में भाग लेने के लिए दस सितंबर से 15 सितंबर तक चयन ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल के लिए स्टेडियम भी निर्धारित कर दिए गए हैं। नरेश नरवाल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में बोर्ड, कॉर्पोरेशन, पुलिस, बिजली बोर्ड, एच एस आईडीसी के अधिकारियों/कर्मचारियों को छोडक़र अन्य सभी विभागों के कर्मी भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन 2० सितंबर से 24 सितंबर तक कुरूक्षेत्र जिले के द्रोणाचार्य स्टेडियम में, हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 3० सितंबर तक कुरूक्षेत्र जिले के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 2० सितंबर तक भिवानी जिले के भीम स्टेडियम में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक के दो लाख के इनामी आरोपितों के जम्मू-कश्मीर में लगे पोस्टर
उन्होंने बताया कि वॉलीवाल खेल प्रतियोगिता के लिए दस सितंबर को कुरूक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में, हॉकी प्रतियोगिता (पुरूष)के लिए 14 सितंबर को रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में, हॉकी महिला प्रतियोगिता के लिए रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में 15 सितंबर को, कबड्डी प्रतियोगिता (पुरूष ) के लिए दस सितंबर को तथा कबड्डी महिला प्रतियोगिता के लिए 11 सितंबर को भिवानी के भीम स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयन स्पर्धा में सभी खिलाड़ी/टीमें प्रात: दस बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें। इस खेल प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी वैबसाईट द्धह्लह्लश्च//स्रशश्चह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 के टेस्ट बिना किसी भी टीम की एंट्री इन खेलों में नहीं होगी।
Aluminium scrap technology advancements Aluminium scrap traceable sourcing Scrap metal depots