सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा और आसपस 20 जून को प्री मानसून और 30 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद 4 या 5 जुलाई तक पूरे हरियाणा को मानसून कवर कर लेगा। भारत मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून की बारिश सामान्य से अधिक होगी…मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून 30 जून के आसपास पहुंचेगा और इसे तीन से चार दिन पूरी तरह से सक्रिय होने में लगेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो इस बार सामान्य से सात फीसद अधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह मौसम की दिशा व दशा पर निर्भर करेगा।
यदि समय पर मानसून आया तो यह किसानों के लिए फायदेमंद रहेगाराज्य के विभिन्न शहरों का तापमान सामान्य है। आसमान साफ हुआ तो धूप निकली, मगर गर्मी से राहत थी। देर रात तो हिसार सहित कई जगहों वर फिर बारिश हुई। प्रदेश के सभी शहरों में से दिन का तापमान सबसे कम करनाल में दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा
https://www.youtube.com/watch?v=0gsfbCMw7DU
Scrap aluminium value realization Scrap aluminium insurance Metal waste smelting