20 अगस्त तक कराएं मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक किसान का ‘‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा‘‘ पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर किसान द्वारा प्रत्येक खेत का विवरण दर्ज करवाया जाना जरूरी है।

यदि कोई फसल नहीं बोई गई है तब भी पोर्टल पर जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा‘ पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि उन्हें समय पर सरकार की ओर से क्रियांवित की जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading