Haryana News: भिवानी कोर्ट में चली गोलियां, एक घायल, कोर्ट में पेशी पर आया था घायल युवक

Haryana News: भिवानी कोर्ट में चली गोलियां, एक घायल, कोर्ट में पेशी पर आया था घायल युवक

Haryana News: भिवानी कोर्ट परिसर में गुरुवार की दोपहर फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। इससे पहले कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत ही घायल को उठाकर ऑटो से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

गोली लगने से घायल की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी लवजीत के रूप में हुई है। उस पर गोली चलाने वाले हमलावर कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। मामले की जांच कर रही है बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग करने के बाद हमलावर तुरंत वहां से भाग गए।

Haryana News: भिवानी कोर्ट में चली गोलियां, एक घायल, कोर्ट में पेशी पर आया था घायल युवक

शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव मोखरा निवासी लवजीत​​ गुरुवार की सुबह को भिवानी कोर्ट में पेशी पर आया था। उसके साथ कुछ लोग और भी थे। सभी कोर्ट परिसर में ही मौजूद थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। ​​​​बताया जा रहा है कि ​दोपहर करीब डेढ़ बजे करीब दो-तीन युवक उनके पास पहुंचे और कुछ देर खड़े रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों-तीनों युवक कुछ देर तक लवजीत को देखते रहे, फिर अचानक तमंचे निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से लवजीत चीखते हुए वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इतना कोर्ट परिसर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, हमलावर तेजी से वहां से भाग गए।

ऑटो से घायल को अस्पताल पहुंचाया घायल युवक लवजीत को उसके साथ आए लोग तुरंत ही गोद में उठाकर कोर्ट परिसर के बाहर लाए और ऑटो से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक को 2 गोलियां लगी है, उसकी हालात गंभीर बनी हुई। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।

पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसपी​​​​​​​ इसकी सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जो घायल युवक के साथ आए लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने कोर्ट परिसर और उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है, ताकि हमलावरों को पता लगाया जा सके।​​​​​​​

Comments

Leave a Reply

Discover more from Site Title

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading