सत्यखबर फ़तेहाबाद (जसपाल सिंह) – भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी, 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी, सरकार की नीतियों का कर रहे हैं विरोध, 2016 में आऊटसोर्स पॉलिसी के तहत लगाए गए 365 कर्मचारियों को निकालने जाने के विरोध में बैठे हैं भूख हड़ताल पर, 23 दिसंबर को करनाल में तालमेल कमेटी की राज्यस्तरीय कन्वेंशन।
रोडवेज के कर्मचारी एक बारे फिर से सरकार के फैसले के विरोध में उतर आए हैं। वर्ष 2016 के दौरान आऊटसोर्स नीति के आधार पर भर्ती किए गए 365 कर्मचारियों को निकाले जाने के विरोध में आज रोडवेज कर्मचारी 24 घंटे की हड़ताल पर बैठे। डिपो परिसर के मुख्य गेट के समीप ही अनशन कर रहे हैं कर्मचारियों ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की और सरकार को कर्मचारी विरोध बताया।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रहे हैं और कर्मचारियों को आंदोलन करने पर विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज कर्मचारी वर्ग सड़कों पर है। उन्होंने कहा 365 कर्मचारियों को निकालने का निर्णय अगर सरकार वापिस नहीं लेती है तो कर्मचारी एक बार फिर से आंदोलन पर उतरने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन सरकार को जगाने के लिए है। कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि आने वाली 23 दिसंबर को करनाल में एक राज्यस्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तालमेल कमेटी के सदस्य भाग लेंगे और यहां सरकार की नीतियों के विरोध में कठोर निर्णय भी लिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना कोई ठोस इंतजाम के ओवरटाईम, नाईट, और गांव में बसों का रात्रि ठहराव बंद करने जैसे निर्णय तो ले लिए, मगर उनका विकल्प नहीं ढूंढा, आज प्रदेश का हर नागरिक सरकार के इन फैसलों के कारण परेशान हो रहा है, मगर सरकार अपने फैसलों को वापिस नहीं ले रही। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकार को एक बार फिर से कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
Metal recycling compliance Fabrication ferrous metal recycling Iron reclaiming center
Ferrous metal reuse, Recycling iron waste, Metal waste stream management
Aluminum scrap Scrap aluminium conservation Scrap metal recovery and repurposing