हरियाणा

हरियाणा में 72 घंटे का चमत्कारी यज्ञ! बागेश्वर धाम सरकार की कथा में क्या होगा खास

पानीपत, सतीश शर्मा : अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच एवं बागेश्वर धाम सेवा मंडल पानीपत के तत्वाधान में आज स्काईलार्क में जहां नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक की गई। वहीं पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई।

पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच के अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पानीपत में सेक्टर 13 17 के हुडा मैदान में आगामी 17 से 19 मई तक श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास पूज्य बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज होंगे।

इस दौरान 108 कुण्डीय अखंड 72 घंटे श्री हनुमंत कृपा महायज्ञ भी होगा। जिसमें पानीपत के 6000 परिवार भाग लेंगे। शास्त्री जी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दो दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कथा में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न मंत्री व विधायक एवं संस्थाओं के सम्मानित सदस्य भी कथा में मौजूद रहेंगे। वहीं 18 मई को बालीजी का भव्य दरबार सजाया जाएगा। जिसमें पर्ची निकालकर श्रद्धालु को मंच पर जाने का मौका मिलेगा। तीन दिवसीय इस कथा के दौरान लंगर रूपी रसोई श्रद्धालुओं के लिए चलती रहेगी। कथा स्थल में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के बैठकर कथा सुनने की व्यवस्था की गई है।

फरीदाबाद में पुलिस पर हमला: मामूली टक्कर से शुरू हुआ बवाल, ASI पर सरेआम हमला, फरार हुए आरोपी युवक
फरीदाबाद में पुलिस पर हमला: मामूली टक्कर से शुरू हुआ बवाल, ASI पर सरेआम हमला, फरार हुए आरोपी युवक

प. निर्मल शास्त्री जी ने बताया कि कथा के इस आयोजन को उत्तर भारत का भव्य आयोजन बनाने के लिए नगर की सभी प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग में मिल रहा है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी बालाजी प्रेमी एवं श्रद्धालुओं से प्रार्थना की है कि वह 17 ,18 एवं 19 मई को सांय 5:30 बजे से होने वाली श्री हनुमंत कथा के अमृत को अवश्य चखे व पुण्य के भागी बनें।

हरियाणा में 72 घंटे का चमत्कारी यज्ञ! बागेश्वर धाम सरकार की कथा में क्या होगा खास

वहीं धार्मिक,सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की बैठक में भी पंडित निर्मल शास्त्री ने सभी संस्थाओं को अब तक दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया एवं कथा के समापन तक उनको इसी प्रकार से सहयोग मिलते रहने की उम्मीद जताई। बैठक का शुभारंभ सुर सम्राट लेखराज जताना द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके की गई।

विधवा महिलाओं के लिए संजीवनी! हरियाणा सरकार ने खोला आत्मनिर्भरता का दरवाज़ा
विधवा महिलाओं के लिए संजीवनी! हरियाणा सरकार ने खोला आत्मनिर्भरता का दरवाज़ा

इस दौरान ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश गौतम, हरिओम शास्त्री, संगठन सेवा संस्थान से सुरेश काबरा, दीपक शर्मा, जतिन रहेजा, अविनाश कुमार,राजू श्रीवास्तव,श्री सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी,श्री राम दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा, प्रमोद शर्मा, प.निरंजन पराशर, पाइट कॉलेज के चेयरमैन हरिओम तायल, सूरज दूरेजा, वेद बांगा,ओपी रनोलिया, प्राण रत्नाकर, अग्रवाल संगठन से अमरनाथ गुप्ता, गौशाला समिति से सतीश गोयल, राजस्थानी परिवार से प्रीति चौधरी, जन सेवा प्रधान सतीश गोयल, रामदास दुबे, पारसनाथ सिंह, अमरनाथ, अशोक भारती, राजू सिंह कुशवाहा, सुशील ठाकुर, अमित सिंह व परशुराम जी महाराज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Back to top button