सत्यख़बर डेस्क
हाल ही में बंगाल के बिहार में जनता की रक्षक पुलिस थानेदार को बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। बात यह है कि पुलिस थानेदार एक वांटेड आरोपी को पकड़ने के लिए गए थे। लेकिन तब वहां पर कुछ लोग आए और उनको इतना पीटा इतना पीटा की थानेदार ने वहीं अपना दमतोड़ दिया।
घटना बंगाल के पंजीपरा थाने के पतनापारा गांव की है। गांव में एक वोंटेड अपराधी छिपा हुआ था। जिसको पकड़ने के लिए किशनगंज बिहार के थानेदार अश्विनी कुमार गए थे। गांव वालो ने उनपर हमला कर दिया और उनको पीटा गया जिसमे वह मौत की भेंट चढ गए।
किशनगंज की सीमा बंगाल को छूती है। अश्विनी कुमार शुक्र- शनि की रात 2 बजे को पतानापरा में छुपे आरोपी को पकड़ने निकले थे। अश्विनी कुमार बंगाल के थाने में प्रभारी से मिलने और साथ ले जाने के लिए भी गए थे परन्तु प्रभारी ने कहा कि ऑडिओ उनके साथ जाएगा। ऑडिओ ने कहा कि आप जाइए हम आते है। अश्विनी कुमार गांव में अकेले ही पहोंच गए। गांव वालो ने उनको पत्थर, लाठी और डंडे मार मार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
पूर्णिया के रेंज आईजी ने बताया कि अश्विनी कुमार एक बाइक चोरी के मामले में छापेमारी करने गए थे। उनके साथ इस्लामपुर के एसपी भी थे। उनका प्लेन छापेमारी कर दोषियों को गिरफ़्तार करने का था। अश्विनी कुमार का पार्थिव शरीर फ़िलहाल इस्लामपुर के अस्पताल में है । इस घटना के बाद बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने अश्विनी कुमार के परिवार को राज्य और केंद्र सरकार से 1-1 करोड़ देने की बात की है।
Aluminium scrap analysis Aluminium scrap remelting Scrap metal import regulations