सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए श्रम कानून के विरोध में भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला जींद इकाई ने नागरिक अस्पताल मेें विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता कुलदीप आर्य ने की। उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में पीएचसी, सीएचसी व अस्पतालों के कर्मचारियों ने भाग लिया। कुलदीप आर्य ने कहा कि नए बनाए गए श्रम कानून के तहत कर्मचारियों को 8 घंटे की बजाए 12 घंटे काम करने के तुगलकी फरमान का संघ कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानून पूरी तरह गैर-कानूनी है, क्योंकि इसके तहत न तो कर्मचारी अपने हित के लिए यूनियन बना सकता है, साथ ही सरकार की जन-विरोधी नीतियों के विरोध के अधिकार को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी हितों पर सरकार का कड़ा प्रहार है, ऐसे में तो कोई भी कर्मचारी अपने हक की आवाज बुलंद कर पाएगा। लॉकडाउन मेें ही सरकार को मजदूरों का शोषण नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस कानून को वापिस नहीं लेना चाहिए, वरना कर्मचारी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
Scrap aluminium collection center Aluminium metal reclaiming Metal scraps recycling