सत्यखबर, चढ़ीगढ़
जिलेभर में रुके 88 प्रवासी मजदूरों को रविवार को उनके घर भेज दिया गया। जींद डिपो की दो बसों को उत्तर प्रदेश के बागपत और बुलंदशहर जिले के लिए भेजा गया,जिसमें 40 मजदूरों को रवाना किया गया। इसके अलावा चरखी दादरी और कैथल डिपो से चली बसों में जिले के 48 मजदूरों को भेजा गया।
गौरतलब है कि लॉकडाउन कारण बिहार और यूपी के प्रवासी मजदूर एक महीन से जगह-जगह रुके हुए थे। रविवार को इन मजदूरों को मेडिकल चेकअप के बाद सरकारी बसों से उनके प्रदेश भेज दिया गया। अपने-अपने प्रदेश में जाने से पहले प्रवासी मजदूरों ने थैंक्स हरियाणा व थैंक्स जींद कहा। मजदूरों ने कहा कि वे अपने परिवार से जरूर दूर थे,लेकिन यहां पर प्रशासन ने उनको किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी। यहां के अधिकारी व समाजसेवी लोग हमेशा उनको याद रहेंगे। वह अपने घर जाकर भी बताएंगे कि हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान जब वह रुक गए थे तो वहां के प्रशासन व समाजसेवी लोगों ने सेवाभाव से उनकी सेवा की। शिव,सतेंद्र व रमेश ने कहा कि यहां के लोगों व प्रशासन ने किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी। जिस तरह से हम अपने घर पर आए अतिथि का ख्याल रखते हैं उसकी प्रकार हमारा ख्याल इतने दिनों तक यहां रखा गया। घर से दूर रहने के कारण परिजनों की याद जरूर आती थी,लेकिन यहां जो लोगों ने उनका ख्याल रखा और उनसे बातचीत करके मन खुश जाता था। हरियाणा व जींद के लोगों का वेे हमेशा धन्यवाद करेंगे। इस बारे में अपने परिवार व दोस्तों को बताएंगे।
सबको भेज दिया गया है उनके घर
लॉकडाउन के चलते यहां पर प्रवासी मजदूर रुके हुए थे,सभी के स्वास्थ्य की जांच करवा कर उनको रोडवेज बसों में उनके घर भेज दिया गया है। यहां पर जितना हो सका उतना ख्याल रखा गया। मजदूरों को घर जाने की जरूर याद आती थी। इसके अलावा वे हर सुविधा से यहां खुश थे।
https://www.youtube.com/watch?v=ODOqhfm9MzE
Clean aluminium scrap Aluminium scrap crushing Scrap metal reclamation yard collection