सत्य खबर, सफीदों, महाबीर मित्तल: सामाजिक संस्था महिला अग्रवाल वैश्य समाज व उड़ान ग्रुप ने संयुक्त रूप से नगर के एक जरूरतमंद परिवार की दो लड़कियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। दोनों संस्थाओं के इस प्रयास की नगर में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। महिला अग्रवाल वैश्य समाज की अध्यक्षा सरोज गोयल व उड़ान ग्रुप की महिला विंग अध्यक्ष ज्योति थनई को सूचना मिली थी कि नगर के एक जरूरतमंद परिवार में दो लड़कियों की शादी है और शादी में आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही संस्था के पदाधिकारी परिवार से मिले और उनकी जरूरत को जाना। परिवार से बात करके दोनों संस्थाओं ने शादी वाले घर के लोगों व दोनों बारातों में आने वाले लोगों का नाश्ते व खाने का खर्च उठाने का निर्णय लिया। निर्णय के मुताबिक संस्था के पदाधिकारी बुधवार को परिवार के पास पहुंचे और खर्च की जाने वाली राशी उन्हे सौंप दी। वहीं महिला पदाधिकारियों ने दोनों लड़कियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल व सुखद भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में महिला अग्रवाल वैश्य समाज की अध्यक्षा सरोज गोयल व उड़ान ग्रुप की महिला विंग अध्यक्ष ज्योति थनई ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। हम सबको अपने जीवन का कुछ समय व नेक कमाई का कुछ धन जरूरतमंदों की सेवा में जरूरत लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium scrap refining Aluminium recycling equipment maintenance Scrap metal value extraction