सत्यखबर, मुंबई
7 अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान को गुरुवार को बेल मिल गई। आज या शनिवार को कोर्ट की ऑर्डर मिलते ही आर्यन, मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। इस बीच, जमानत की खबर मिलते ही आर्यन का चेहरा खुशी से खिल उठा।उधर, भाई के बेल की खबर मिलते ही आर्यन की 21 साल की बहन सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक ब्लैंक एंड व्हाइट कोलाज पोस्ट की। सुहाना ने कोलाज के साथ ‘आई लव यू’ भी लिखा। एक घंटे में ही सुहाना के पोस्ट पर ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए थे।
आर्थर रोड जेल प्रशासन से मिली जानकरी के मुताबिक शाम 6 बजे खाना देते समय आर्यन को बेल की जानकारी दे दी गई। बेल की खबर सुनते ही आर्यन खुश हुआ और जेल कर्मचारी को थैंक्स कहा।जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, लम्बे समय तक बैरक में रहने के बाद आर्यन खान की कुछ कैदियों से जान-पहचान भी हो गई है। आर्यन ने उनके परिवारवालों को आर्थिक और उनके चल रहे मामलो में मदद करने का वादा किया है।आर्यन की बेल की खबर आने के बाद शाहरुख के बंगले मन्नत में भी खुशी का माहौल था। शाहरुख खान की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह अपनी लीगल टीम के साथ मुस्कुराते हुए नजर आएं। इससे पहले जब वह आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल गए थे, तब वह मायूस थे। वे मीडिया से भी बिना बातचीत किए जेल के अंदर चले गए थे। लौटते समय भी वे चुपचाप निकल गए।
शाहरुख को मिला एडवांस बर्थडे गिफ्ट
शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इसके दो दिन बाद ही यानी 4 नवंबर को दिवाली है। ऐसे में आर्यन को बेल की खबर मन्नत में खुशी लेकर आई है। खुद गौरी खान ने आर्यन की रिहाई को लेकर व्रत रखा हुआ है।
शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम बड़े भाई को बेल मिलने के बाद गुरुवार शाम मन्नत की छत पर आ गए और फैंस को देखकर हाथ भी हिलाया। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से मन्नत के बाहर और अंदर मायूसी का माहौल बेल के बाद अचानक से खुशियों में बदल गया। आर्यन की मां गौरी ने भी बेटे की रिहाई तक व्रत रखा हुआ है।
आर्यन खान की जमानत मंजूर होने पर शाहरुख के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में फैन्स, शाहरुख के घर मन्नत के बाहर जमा हैं और सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैन्स एक ओर जहां आतिशबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर आर्यन के लिए चीयरिंग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ ट्विटर पर भी न सिर्फ आर्यन खान बल्कि मन्नत भी ट्रेंड हो रहा है।बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार दोपहर 3 बजे आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। शाम करीब 4.45 बजे कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया। जमानत का विरोध करते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह ने NCB की तरफ से दलीलें दीं, लेकिन कोर्ट ने आर्यन और अन्य दोनों आरोपियों (मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट) को जमानत दे दी। हालांकि अदालत से आदेश की कॉपी न मिलने के कारण तीनों को शुक्रवार या शनिवार तक रिहा किया जाएगा।
Copper sheet scrap purchasing Copper scrap track and trace Industrial scrap metal recycling
Copper cable separation techniques, Scrap metal reclaiming and recycling, Copper scrap product marketing