राष्‍ट्रीय

ग्रामीण इलाकों में भी भाजपा के विकास की गूंज : कर्मसिंह जाम्बा

तरावड़ी,  (रोहित लामसर)। भाजपा नेता एवं गांव जाम्बा के सरपंच कर्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में देश-प्रदेश की सूरत बदली है। भाजपा ने सभी वर्गों का खास रूप से ध्यान रखा है। चाहे किसान हो, मजदूर हो या फिर कर्मचारी, मोदी सरकार के राज में सभी वर्गों को सम्मान रूप से विकास मिल रहा है। वह गांव जाम्बा में लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार शहरों की पार्टी नही बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी भाजपा की गंूज है। कर्मसिंह जाम्बा ने कहा कि चुनावों की घोषणा होने के बाद देश-प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है कि वह भाजपा की नीतियों पर विश्वास करते हुए फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाऐंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे। देश-प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है कि देश का विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है।

Indian Navy: पाहलगाम के बाद समुद्र में गरजा भारत! नौसेना ने दिखाई ताकत तो कांप उठा पाकिस्तान!
Indian Navy: पाहलगाम के बाद समुद्र में गरजा भारत! नौसेना ने दिखाई ताकत तो कांप उठा पाकिस्तान!

Back to top button