सत्य खबर, दिल्ली
भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 91 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल की सीटों के भी उम्मीदवार हैं।
सूची में गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज से फतेह बहादुर सिंह, पिपराईच से महेंद्र पाल सिंह, सहजनवां से प्रदीप शुक्ला, बांसगांव से विमलेश पासवान, खजनी से श्रीराम चौहान, चिल्लूपार से राजेश त्रिपाठी और गोरखपुर शहर से योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे।
देवरिया जिले में भाजपा ने सात सीटों में पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किए हैं। इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर, दीपक मिश्र शाका को बरहज से टिकट मिला है। दीपक मिश्र पूर्व मंत्री स्व. दुर्गा प्रसाद मिश्र के पुत्र हैं।
वहीं रामपुर कारखाना क्षेत्र से हियुवा से जुड़े सुरेंद्र चौरसिया को प्रत्याशी बनाया गया है। देवरिया सदर से मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।वहीं सिद्धार्थनगर भाजपा ने जिले में चार विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी ने सभी चारों विधायकों को टिकट दिया है।
बांसी से जयप्रताप सिंह, इटवा से डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं कपिलवस्तु से श्याम धनी राही प्रत्याशी बनाए गए हैं। डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के करीबी हैं। पहले यहां से आरपीएन सिंह के लड़ने की खबरें थीं। इस सीट से 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट पर जीते थे।
महराजगंज जिले में पनियरा विधान सभा से ज्ञानेंद्र सिंह एवं फरेंदा से बजरंग बहादुर सिंह भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। यह दोनों लोग वर्तमान में विधायक हैं, पार्टी ने इन लोगों पर फिर से भरोसा जताया है।
कुशीनगर जिले में हाटा से मोहन वर्मा, कुशीनगर से पीएन पाठक और फाजिलनगर से सुरेंद्र कुशवाहा को भाजपा से उम्मीदवार बनाया गया है।
संतकबीरनगर में भाजपा ने दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें खलीलाबाद से अंकुर राज तिवारी और सुरक्षित सीट धनघटा से गणेश चौहान को टिकट दिया गया है।
Scrap aluminium quality standards Recycling aluminium sustainability Metal scrap recycling
Precious metal extraction Ferrous metal scrap yard Iron scrap utilization services
Ferrous material company identity, Iron waste recovery services, Metal export compliance