सत्य खबर, चण्डीगढ़
खबर है कि हरियाणा में देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय बनने वाला है। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
कुरुक्षेत्र में बनाया जाएगा आयुष विश्वविद्यालय
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इस आयुष विश्वविद्यालय को बनाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय का निर्माण करोड़ों के खर्च से होने वाला है वहीं जल्द से जल्द इस विश्वविद्यालय को बनाकर तैयार किया जाएगा ताकि आम लोग भी जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें। ये विश्वविद्यालय देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय होगा। 103 एकड़ की जमीन पर इस विश्वविद्यालय को बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें
कुरुक्षेत्र में बनेगा देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अब जल्द ही देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय बनाकर तैयार किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय को कुरुक्षेत्र के फतुपुर गाँव की 103 एकड़ जमीन पर बनाया जाने वाला है। इस विश्वविद्यालय का पूरा नाम श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय होगा। बीते 14 जुलाई को हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय भी इस विश्वविद्यालय की साइट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आधुनिक आयुर्वेदिक लैब का निरीक्षण भी किया।
103 एकड़ भूमि पर बनेगा
वही इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भी इस विश्वविद्यालय का काम समय से पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। 103 एकड़ में इस विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाना है। बताया जा रहा है कि इस विश्वविद्यालय को बनाने में करीब 500 करोड़ का खर्च आने वाला है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों को आयुर्वेदिक राजकीय कॉलेजों और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जानिए कब तक पूरा होगा विश्वविद्यालय का काम
इस विश्वविद्यालय को अगले 3 साल के अंदर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं अब सरकार का उद्देश्य भी प्रत्येक ज़िले में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने का है जिसके लिए काम किया जा रहा है। वहीं अब इस विश्वविद्यालय को कुरुक्षेत्र के साथ साथ हरियाणा के लिए भी बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।
Industrial copper disposal Copper scrap brokerage Metal reclamation yard
Copper cable disposal methods, Metal reclaiming yard services, Copper scrap
Scrap metal reclamation and reuse Ferrous scrap cost reduction Scrap iron storage
Ferrous material customer relations, Iron scrap reclaiming and reprocessing, Scrap metal reclamation