सत्य खबर, चण्डीगढ़
नीदरलैंड में हरियाणा पुलिस के दो अधिकारी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व। नीदरलैंड के रोटेरडम में होने वाली वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2022 में यह दोनो अधिकारी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 22 जुलाई से शुरु होगी। डीएसपी अंबाला कैंट रामकुमार सहित डीआइजी कुलवंत सिंह (ज्वाइंट सीपी) गुरुग्राम गोल्फ खेल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसकी सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
दोनों अधिकारी अपनी प्रेक्टिस में जुटे हुए हैं। डीएसपी रामकुमार जहां 50 प्लस आयु वर्ग में भाग ले रहे हैं, वहीं डीआइजी कुलवंत सिंह 55 प्लस आयु वर्ग में इस में भागीदारी करेंगे।
पंचायत चुनाव की तैयारी में सरकार, 22 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
आपको बता दे, डीएसपी रामकुमार जूडो के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे साल 1991 से जूडो के खेल से जुड़ें हुए हैं। इसके बाद उन्होंने आल इंडिया लेवल पर जूडो में सिल्वर मेडल जीता जबकि इसके बाद सैफ खेलों में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया।
साल 1994 में उन्होंने हरियाणा पुलिस को ज्वाइन किया। उन्होंने बताया कि साल 2019 में उन्होंने एक् बार फिर खेलों की ओर रुख किया। इस बार जूडो नहीं बल्कि गोल्फ को चुना।
रामकुमार आज भी जूडो की प्रेक्टिस लगातार कर रहे है, जबकि नीदरलैंड के रोटेरडम में होने वाली वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2022 में भी भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल नीदरलैंड एमस्टर्डम से करीब चालीस किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह पहला मौका होगा, जब जूडो के बाद गोल्फ में वे हाथ आजमा रहे हैं। वे 17 जुलाई को नीदरलैंड के रोटेरडम के लिए रवाना होंगे।
Copper carbonate recycling Copper scrap market dynamics Metal scrap repurposing
Copper cable stripping, Brass scrap buyer, Copper scrap sourcing
Aluminium aerospace parts scrap recycling Aluminum waste management Scrap metal investment opportunities