सत्य खबर, चण्डीगढ़
मंगलवार को मेवात में खनन माफिया के गुर्गों ने डीएसपी सुरेन्द्र सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे डीएसपी सुरेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास के कई गांवों को घेर लिया।
खबर है कि तावड़ू इलाके के पंचगांव में पुलिस ने एनकाउंटर किया। जिसमें डंपर के क्लीनर इकरार के पैर में गोली लगी है। इकरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डंपर के ड्राइवर को भी पुलिस ने घेर लिया है। दोनों ही पंचगांव के रहने वाले हैं। हालांकि हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने एक आरोपी के गोली लगने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बता दें कि तावडू पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने डीएसपी पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया था। उस समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया था।
*मृतक डीएसपी सुरेन्द्र सिंह के परिजनों के लिए सीएम खट्टर ने की ये बड़ी घोषणा*
जिसके बाद सुरेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर,गृहमंत्री अनिल विज व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के आदेश के बाद डीजीपी पीके अग्रवाल ने खुद मामले की कमान संभाली और डीएसपी के हत्यारोपियों तलाश कर उन्हें घेरा गया। बताया जा रहा है कि आरोपियोंं ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तथा एक आरोपी को काबू कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जबकि दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने घेर रखा है।
3 महीने बाद था सुरेंद्र सिंह का रिटायरमेंट
डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में ।ैप् के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस से अब 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। बताया गया है कि अवैध खनन रोकने गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी अड़ा कर वहां से गुजर रहे डंपर को रोका था। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतरे तो डंपर ने उनको कुचल दिया।
Scrap aluminium export-import Aluminium scrap buying Metal waste sorting
Scrap metal reprocessing and salvage Ferrous material shredding equipment Iron scrap removal
Ferrous material circular economy, Iron and steel recycling plant, Scrap metal retrieval services